माओवादियों के ठिकानों पर पुलिस की छापामारी

लातेहार : माओवादियों के विरुद्ध चलाया जा रहा ऑपरेशन विनर चौथे दिन भी जारी रहा. पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस ने बताया कि मनिका थाना के कुरूमखेता, बड़काडीह, मुड़हर आदि जंगलों में माओवादियों के ठिकानों पर पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. ऑपरेशन की सफलता के संबंध में एसपी ने बताया कि पुलिस […]
लातेहार : माओवादियों के विरुद्ध चलाया जा रहा ऑपरेशन विनर चौथे दिन भी जारी रहा. पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस ने बताया कि मनिका थाना के कुरूमखेता, बड़काडीह, मुड़हर आदि जंगलों में माओवादियों के ठिकानों पर पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. ऑपरेशन की सफलता के संबंध में एसपी ने बताया कि पुलिस ने अभियान के पहले ही दिन माओवादियों का घोड़ा बरामद किया था. माओवादी जंगल में ट्रेनिंग के दौरान घोड़े का उपयोग रसद एवं हथियार की ढुलाई में करते हैं.
उन्होंने बताया कि पुलिस इसके पहले भी ऑपरेशन जाल नौ तक चला चुकी है. जिला पुलिस लोकसभा चुनाव के मद्देनजर माओवादियों को इलाका छोड़ने पर विवश होने के लिए उनके गढ़ में ऑपरेशन चला रही है. ऑपरेशन में सीआरपीएफ की 214 व 11 वीं बटालियन, कोबरा व जिला बल के जवान लगाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




