लुभावना व ज्ञानवर्धक होगा केंद्र

जेएनवी के ओपेन साइंस सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में लातेहार : जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार में निर्माणाधीन ओपेन साइंस सेंटर का कार्य अंतिम चरण में है. आठ मार्च को इसके उदघाटन का लक्ष्य रखा गया है. विद्यालय प्रबंधन का दावा है कि देश के किसी भी नवोदय विद्यालय में बनने वाला यह पहला ओपेन […]
जेएनवी के ओपेन साइंस सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में
लातेहार : जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार में निर्माणाधीन ओपेन साइंस सेंटर का कार्य अंतिम चरण में है. आठ मार्च को इसके उदघाटन का लक्ष्य रखा गया है. विद्यालय प्रबंधन का दावा है कि देश के किसी भी नवोदय विद्यालय में बनने वाला यह पहला ओपेन साइंस सेंटर है. सेंटर का शिलान्यास तत्कालीन उपायुक्त आराधना पटनायक द्वारा 16 नवंबर 2013 को किया गया था. उपायुक्त श्रीमती पटनायक की व्यक्तिगत पहल पर ही जेएनवी के प्राचार्य ने ओपेन साइंस सेंटर का प्रस्ताव जेएनवी के डिप्टी कमिश्नर, पटना मानस चक्रवर्ती को भेजा था.
उन्होंने न सिर्फ प्रस्ताव को मंजूरी दी बल्कि विभिन्न नवोदय विद्यालय के तीन कला शिक्षक एसके चौरसिया, अरविंद कुमार एवं सीआर हेंब्रम को विभिन्न कला कृतियों के निर्माण के लिए यहां भेजा. इसके अलावा मोती कुमार द्वारा वॉल व जनरल पेंटिंग एवं आर्ट ऑफ कल्चर का निर्माण किया गया है. सात वैज्ञानिक आर्यभट्ट, सीवी रमण, जेसी बोस, मेघनाद, विक्रम साराभाई व होमी जहांगीर भाभा की मूर्ति भी बनायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




