बांटी जायेंगी 21970 साइकिलें

लातेहारः लातेहार जिला के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कुल 21970 छात्रों को कल्याण विभाग द्वारा शत- प्रतिशत अनुदान पर साइकिल वितरित करने का निर्णय लिया गया है. अष्टम वर्ग में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक परिवार के छात्रों को कल्याण मंत्रलय द्वारा साइकिलें दी जानी है. प्रथम चरण में जिले […]
लातेहारः लातेहार जिला के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कुल 21970 छात्रों को कल्याण विभाग द्वारा शत- प्रतिशत अनुदान पर साइकिल वितरित करने का निर्णय लिया गया है. अष्टम वर्ग में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक परिवार के छात्रों को कल्याण मंत्रलय द्वारा साइकिलें दी जानी है.
प्रथम चरण में जिले के सभी नौ प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों मे अध्ययनरत 6770 छात्रों के लिए साइकिलों की आपूर्ति की जा चुकी है. हालांकि लाभुक छात्र एवं संबंधित विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आपूर्ति की गयी साइकिलों की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न् लगाया जा रहा है. लाभुकों का कहना है कि साइकिलों में जंग लगी हुई है तथा घटिया पुरजे लगाये गये हंै.
गुणवत्ता की जांच के बाद ही बांटी जायेंगी: जिला कल्याण पदाधिकारी मीना कुमारी का कहना है कि आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखंड के पत्रंक 48, दिनांक 09.01.2014 द्वारा साइकिल आपूर्ति का आदेश मेसर्स एवन साइकिल लिमिटेड, लुधियाना को दिया गया है. साइकिलों की गुणवत्ता की जांच करके ही विद्यालयों को आपूर्ति की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




