डीसी ने किया एकरारनामे पर हस्ताक्षर

Published at :01 Mar 2014 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने किया एकरारनामे पर हस्ताक्षर

लातेहारः लातेहार में सिकनी कोलियरी से काम शुरू होने को लेकर जारी गतिरोध समाप्त हो गया है. उपायुक्त मुकेश कुमार ने कोलियरी से संबंधित एकरारनामे पर दस्तखत कर दिया है. मौके पर कोल इंचार्ज देवेंद्र कुमार व एजेंट डीपी सिंह के अलावा अपर समाहर्ता अनिल कुमार व नागेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे. उपायुक्त ने अधिकारियों […]

विज्ञापन

लातेहारः लातेहार में सिकनी कोलियरी से काम शुरू होने को लेकर जारी गतिरोध समाप्त हो गया है. उपायुक्त मुकेश कुमार ने कोलियरी से संबंधित एकरारनामे पर दस्तखत कर दिया है. मौके पर कोल इंचार्ज देवेंद्र कुमार व एजेंट डीपी सिंह के अलावा अपर समाहर्ता अनिल कुमार व नागेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे. उपायुक्त ने अधिकारियों को एकरारनामा सौंपा व शुभकामनाएं दी.

उपायुक्त के दस्तखत के बाद सिकनी में उत्खनन की जानेवाली जमीन का रजिस्ट्रेशन निबंधन विभाग में किया गया. उपायुक्त ने शुक्रवार को सिकनी का दौरा भी किया. बारिश के बीच विधि पूर्वक नारियल तोड़ कर रेजींग कार्य का शुभारंभ किया. संवेदक मे संजय ट्रांसपोर्ट एजेंसी को तत्काल रेजींग कार्य शुरू करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola