बीडीओ ने कागजात जब्त किये

Published at :23 Feb 2014 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने कागजात जब्त किये

बारियातु : बारियातु बीडीओ अफताब आलम ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सहायक लिपिक राजू रंजन कुमार के कार्यालय का बक्सा व आलमीरा का ताला तुड़वा कर कई दस्तावेज जब्त किये हैं. बीडीओ ने बताया कि सहायक लिपिक राजू रंजन बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से एक सप्ताह से गायब है. बीडीओ के अनुसार […]

विज्ञापन

बारियातु : बारियातु बीडीओ अफताब आलम ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सहायक लिपिक राजू रंजन कुमार के कार्यालय का बक्सा व आलमीरा का ताला तुड़वा कर कई दस्तावेज जब्त किये हैं.

बीडीओ ने बताया कि सहायक लिपिक राजू रंजन बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से एक सप्ताह से गायब है. बीडीओ के अनुसार प्रधान लिपिक पर दस्तावेज के साथ गायब होने का अंदेशा था. इससे विकास कार्य एवं अन्य कार्य प्रभावित हो रहे थे. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रत्येक दिन दूर- दराज के ग्रामीण अपने कार्य के लिए आते थे और बैरंग लौट जाते थे.

सबिता देवी, प्रतिमा देवी, अनिता देवी, गुनवंती देवी समेत कई लाभुक इंदिरा आवास की राशि लेने के लिए घूम रहे थे. लाभुकों की परेशानी देखते हुए बीडीओ ने सहायक लिपिक से सारे दस्तावेज की मांग मौखिक रूप से की. लेकिन गत तीन दिन से सहायक लिपिक का मोबाइल बंद मिल रहा था. बीडीओ श्री आलम के अनुसार जब्त दस्तावेज की जांच की जा रही है.

अगर दस्तावेज गायब या अन्य अनियमितता मिली, तो उस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सर्विस बुक पर लापरवाही अंकित की जायेगी. ताला तोड़ने समय बालूमाथ एएसआइ महादेव उरांव, प्रधान लिपिक, अभिषेक भारती, मुखिया विशुनदेव उरांव, समाज सेवी धाने उरांव, विधायक प्रतिनिधि कामेश्वर भोगता समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola