2 लातेहार में खुलेगा को- ऑपरेटिव बैंक

लातेहार : पलामू प्रमंडल के लातेहार, पलामू एवं गढ़वा जिलों में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की शाखाएं खुलेंगी. झारखंड राज्य को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रशासक सह प्रबंध निदेशक कमल किशोर सोन ने उक्त जिलों के उपायुक्तों को बैक खोलने हेतु उपयुक्त, सुरक्षित व बैंकिग व्यवसाय हेतु उपयोगी स्थल का चयन करने के लिए पत्रचार किया है. […]
लातेहार : पलामू प्रमंडल के लातेहार, पलामू एवं गढ़वा जिलों में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की शाखाएं खुलेंगी. झारखंड राज्य को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रशासक सह प्रबंध निदेशक कमल किशोर सोन ने उक्त जिलों के उपायुक्तों को बैक खोलने हेतु उपयुक्त, सुरक्षित व बैंकिग व्यवसाय हेतु उपयोगी स्थल का चयन करने के लिए पत्रचार किया है.
श्री सोन ने अपने पत्र में लिखा है कि डालटनगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के परिसीमन के बाद उक्त तीनों जिलों में पैक्स/लैंपस या अन्य सहकारी समितियां एवं उनके सदस्यों को सहकारी बैंक के माध्यम से उपलब्ध की जाने वाली बैकिंग सेवा एवं अन्य लाभ नहीं मिल पा रहा था. झारखंड राज्य सहकारी बैंक की गत चार दिसंबर 2013 को आयोजित आमसभा में उक्त तीनों जिलों में को-ऑपरेटिव बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है.
श्री सोन ने बताया कि झारखंड राज्य सहकारी बैंक को रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिग अनुज्ञप्ति की जा चुकी है तथा प्रशासक सह प्रबंध निदेशक द्वारा शाखा खोलने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




