सिकनी की फाइल का निबटारा शीघ्र : डीसी

लातेहार : सिकनी कोलियरी बंद होने से करीब 40 हजार परिवार प्रभावित हैं. आज न सिर्फ मजदूर बल्कि ट्रकों के चालक, उपचालक व ट्रक ऑनर भी दाने-दाने को मोहताज हैं. प्रथम फेज का कोयला खत्म होने के पूर्व ही निगम द्वारा दूसरे फेज के लिए कागजी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी थी. लेकिन दूसरे फेज […]
लातेहार : सिकनी कोलियरी बंद होने से करीब 40 हजार परिवार प्रभावित हैं. आज न सिर्फ मजदूर बल्कि ट्रकों के चालक, उपचालक व ट्रक ऑनर भी दाने-दाने को मोहताज हैं. प्रथम फेज का कोयला खत्म होने के पूर्व ही निगम द्वारा दूसरे फेज के लिए कागजी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी थी. लेकिन दूसरे फेज में वन भूमि होने के कारण इसकी स्वीकृति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र वन विभाग से लेने में करीब पांच गुजर गये.
गत वर्ष नवंबर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिकनी के दूसरे फेज के कार्य का उदघाटन किया. लेकिन तीन माह बाद भी उत्खनन शुरू नहीं हो पाया है. बताया जाता है कि उपायुक्त कार्यालय में सिकनी संबंधित फाइल लंबित है. इस संबंध में पूछे जाने पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि अभी उन्होंने सिकनी कोलियरी संबंधित फाइल देखी नहीं है. अगर इस तरह की कोई फाइल लंबित होगी, तो उसका शीघ्र निबटारा किया जायेगा.
सिकनी कोलियरी खोलें (संघ) झारखंड खनिज मजदूर संघ सिकनी की बैठक उपाध्यक्ष राजनाथ उरांव की अध्यक्षता में हुई. कहा गया कि गत 23 नवंबर को मुख्यमंत्री द्वारा कोलियरी के दूसरे फेज का उदघाटन किया गया था, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी कोलियरी चालू नहीं हुई. संघ ने उपायुक्त मुकेश कुमार से कोलियरी खुलवाने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया है. कहा गया कि अगर कोलियरी नहीं खुली, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




