जाति प्रमाण बनाने की मांग प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

Updated at : 01 Dec 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
जाति प्रमाण बनाने की मांग प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

चंदवा : अलौदिया पंचायत के ग्रामीण बुधवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे. बीडीओ देवदत्त पाठक से जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की. ग्रामीणों ने कहा कि वे लोहरा जाति के हैं. प्रखंड कार्यालय से लोहरा जाति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा है. राजस्व कर्मचारी इन दिनों लोहरा जाति प्रमाण पत्र देने […]

विज्ञापन
चंदवा : अलौदिया पंचायत के ग्रामीण बुधवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे. बीडीओ देवदत्त पाठक से जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की. ग्रामीणों ने कहा कि वे लोहरा जाति के हैं. प्रखंड कार्यालय से लोहरा जाति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा है. राजस्व कर्मचारी इन दिनों लोहरा जाति प्रमाण पत्र देने में असमर्थता जता रहे हैं.
पूर्व में अलौदिया मुखिया बालकिशोर लोहरा के जाति प्रमाण पत्र में काफी विवाद हो चुका है. अलौदिया की पूर्व मुखिया सीतामनी देवी ने इनके जाति प्रमाण पत्र को न्यायालय में चुनौती भी दी है. जांच जारी है. ऐसे में कर्मी सोच-समझ कर लोहार व लोहरा जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की बात कह रहे हैं. बीडीओ से ठोस पहल की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola