विद्यार्थियों ने अंचल कार्यालय में जड़ा ताला
Updated at : 29 Nov 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोशित विद्यार्थियों ने जुलूस निकाला सड़क जाम की महुआडांड़ : जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बनने के विरोध में सोमवार को महुआडांड़ के संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय एवं संत जेवियर कॉलेज के तकरीबन डेढ़ हजार विद्यार्थियों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जमकर हंगामा किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रखंड सह अंचल […]
विज्ञापन
आक्रोशित विद्यार्थियों ने जुलूस निकाला सड़क जाम की
महुआडांड़ : जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बनने के विरोध में सोमवार को महुआडांड़ के संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय एवं संत जेवियर कॉलेज के तकरीबन डेढ़ हजार विद्यार्थियों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जमकर हंगामा किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया और तालाबंदी कर दी.
इस दौरान आक्रोशित विद्यार्थियों ने ‘हमलोगों का काम नहीं तो दूसरा काम भी नहीं करने देंगे’ का नारा लगाया. छात्रों ने कार्यालय की खिड़की के शीशे व सूचना पट्ट भी तोड़ दिये. इसके बाद छात्रों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय से रामपुर चौक व बिरसा चौक होते हुए शास्त्री चौक तक एक जुलूस निकाला. यहां एक सभा का आयोजन किया गया. यहां विद्यार्थियों ने नारेबाजी की और सभी रास्ते जाम कर दिये. वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया. जिप सदस्य मनीना कुजूर जाम स्थल पहुंच कर छात्रों की मांगों का जायज बताया और प्रमाण पत्र अविलंब निर्गत करने की मांग की.
बीडीओ नहीं आये थे कार्यालय
विद्यार्थियों ने बताया कि शनिवार को महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा ने आश्वासन दिया था कि सोमवार से सभी का जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र बनना चालू हो जायेगा. लेकिन सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में नहीं रहने के कारण प्रमाण पत्र बनना प्रारंभ नहीं हुआ.
प्रमाण पत्रों के बिना छात्रवृत्ति का लाभ व अन्य कार्य नहीं हो पा रहा है, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पहले तो इस मामले पर किसी अधिकारी ने सुधी नहीं ली, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ता देख महुआडांड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी व सर्किल इंस्पेक्टर बीपी महतो मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




