दवा स्टोर रूम में रखे थे एक्सपायर सिरींज

एसडीओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण गंदगी देख कर्मियों को लगायी फटकार बगैर अवकाश स्वीकृति के गायब थे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नंद कुमार पांडेय चंदवा : बुधवार की देर शाम लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी वरुण रंजन अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे. मौके पर बीडीओ देवदत्त पाठक के अलावा विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे व रितेश अग्रवाल […]
एसडीओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण
गंदगी देख कर्मियों को लगायी फटकार
बगैर अवकाश स्वीकृति के गायब थे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नंद कुमार पांडेय
चंदवा : बुधवार की देर शाम लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी वरुण रंजन अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे. मौके पर बीडीओ देवदत्त पाठक के अलावा विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे व रितेश अग्रवाल भी जूद थे.
श्री रंजन ने उपस्थित कर्मियों व चिकित्सकों से कई आवश्यक जानकारी प्राप्त की. सबसे पहले अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का जायजा लिया. ऑपरेशन थियेटर में गंदगी देख कर्मियों को फटकार लगायी. उपस्थित चिकित्सक को साफ-सफाई का निर्देश दिया. दवा स्टोर रूम में एक्सपायरी सीरिंज देख काफी गुस्सा हुए. उन्होंने दवा से सभी कागजात को देखने के लिए पुन: आने की बात कही. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नंद कुमार पांडेय के बगैर अवकाश स्वीकृति के गायब रहने पर आक्रोश जताया.
इधर, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विजय दुबे ने बताया कि प्रभारी नंद कुमार पांडेय अस्पताल में मनमानी कर रहे हैं. प्रबंध समिति में निर्णय लिये जाने के बाद भी अब तक कुपोषण उपचार केंद्र समेत अस्पताल की खिड़कियों के शीशे नहीं बदले गये हैं. प्राक्कलन के हिसाब से कार्य भी नहीं हो रहा है.
ठंड के दिनों में खिड़कियों से हवा आने से मरीज व बच्चे परेशान हैं. श्री दुबे ने बताया कि अस्पताल में 30 बेड मुहैया कराया गया था, जबकि फिलवक्त यहां 20 बेड ही मौजूद हैं. एसडीओ श्री रंजन ने कहा कि अस्पताल की दुर्व्यवस्था के बाबत पूर्व में ही शिकायत मिली है. जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




