दो जेनरेटर की चोरी

लातेहार : जिला मुख्यालय के माको चौक से बुधवार की रात्रि दो जेनेरटरों की चोरी कर ली गयी. सोनाक्षी पार्ट्स के मालिक पंकज प्रसाद की दुकान के पीछे जेनेरटर रखा हुआ था. चोर घर के पिछवाड़े से उस जेनेरेटर को वाहन में लाद कर चलते बने. माको मोड़ में ही बजरंग होटल के सामने लगे […]
लातेहार : जिला मुख्यालय के माको चौक से बुधवार की रात्रि दो जेनेरटरों की चोरी कर ली गयी. सोनाक्षी पार्ट्स के मालिक पंकज प्रसाद की दुकान के पीछे जेनेरटर रखा हुआ था. चोर घर के पिछवाड़े से उस जेनेरेटर को वाहन में लाद कर चलते बने. माको मोड़ में ही बजरंग होटल के सामने लगे एक जेनेरेटर की चोरी कर ली गयी है. दोनो घटनाओं की सूचना लातेहार थाना में दी गयी है.
असामाजिक तत्वों का जमावड़ा : माको चौक निवासियों का कहना है कि माको चौक स्थित कई दुकानों पर असामाजिक तत्वों का आना- जाना रहता है. वे दिन भर होटल आदि में बैठ कर वहां की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और रात होते ही हाथ साफ कर देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




