परीक्षार्थी 1833, केंद्र सात

लातेहारः जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आगामी आठ फरवरी को आयोजित की जायेगी. जिले के कुल 1833 छात्र इस परीक्षा में भाग लेंगे. परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी पोलिकार्प तिर्की की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बताया गया कि परीक्षा पूर्वाह्न् […]
लातेहारः जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आगामी आठ फरवरी को आयोजित की जायेगी. जिले के कुल 1833 छात्र इस परीक्षा में भाग लेंगे. परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी पोलिकार्प तिर्की की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बताया गया कि परीक्षा पूर्वाह्न् 11.30 बजे से अपराह्न् 1.30 बजे तक आयोजित की जायेगी.
जिला मुख्यालय में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा मध्य विद्यालय चंदनडीह, बालक उच्च विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय बाजार, मध्य विद्यालय करकट, मध्य विद्यालय आश्रम व मध्य विद्यालय डुरुआ में आयोजित की जायेगी. कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक विचार-विमर्श किया गया और परीक्षा केंद्रों में परीक्षाधीक्षक के अलावा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी. बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमीन मियां व जयशंकर राम, शिक्षक नरेंद्र नाथ पाठक, नंद गोपाल पांडेय, बलिराम सिंह, उषा सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




