बापू का ऋणी है पूरा देश

Published at :31 Jan 2014 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
बापू का ऋणी है पूरा देश

लातेहार : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी, लातेहार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 66 वीं पुण्यतिथि शहर के माको डाक बंगला में मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव ने की. कार्यक्रम का प्रारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री शाहदेव ने […]

विज्ञापन

लातेहार : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी, लातेहार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 66 वीं पुण्यतिथि शहर के माको डाक बंगला में मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव ने की. कार्यक्रम का प्रारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री शाहदेव ने कहा कि आज पूरा देश महात्मा गांधी का ऋणी है. आजादी की लड़ाई में उनके योगदानों को हम सदियों तक याद करेंगे. मौके पर वरीय कांग्रेसी रामयश पाठक ने कहा कि सत्य एवं अहिंसा के बल पर साबरमती के इस संत ने देश को आजादी दिला दी थी.

आज भी उनके संदेश प्रासांगिक है. पंकज तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी के बताये मार्ग पर चल कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. मौके पर मो मुस्तकीम अंसारी, मो जुबैर, मो नौशाद, अजीत पाल कुजूर, सुरेंद्र पासवान, अजीत सिंह, विमला चंद्रा, महेश सिंह, अंशु तिवारी, सबल किशोर नाथ शाही, अनवर खान, रामजनम सिंह, अनवर हुसैन, मो हाफिज, सत्यनारायण सिंह, मो नाजिर अंसारी, रामधनी सिंह, अरुण भारती, द्वारिका उरांव, रामवचन, पंकज कुमार, मो नसीम अंसारी, उस्मान अंसारी, मुस्लीम अंसारी, अजीज अंसारी, एजाज अंसारी, मुनीर अंसारी, लल्लू राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola