अनुसचिवीय कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी

Published at :30 Jan 2014 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
अनुसचिवीय कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी

लातेहार : अनुसचिवीय लिपिकों की हड़ताल बुधवार को नौवें दिन भी जारी रही. धरना में अध्यक्ष रामनंदन सिंह एवं सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि गत 24 जनवरी को सरकार के साथ हुई वार्ता में 18 में से 10 बिंदुओं पर सहमति बनी है. 31 जनवरी को पुन: सरकार के साथ वार्ता की तिथि […]

विज्ञापन

लातेहार : अनुसचिवीय लिपिकों की हड़ताल बुधवार को नौवें दिन भी जारी रही. धरना में अध्यक्ष रामनंदन सिंह एवं सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि गत 24 जनवरी को सरकार के साथ हुई वार्ता में 18 में से 10 बिंदुओं पर सहमति बनी है. 31 जनवरी को पुन: सरकार के साथ वार्ता की तिथि निर्धारित की गयी है. लातेहार इकाई द्वारा निर्णय लिया गया है कि जब तक सरकार के स्तर से संकल्प जारी नहीं किया जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा.

धरना को मनोज कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, दुर्गा राम, विश्वनाथ उरांव, कंचन सिंह, सूरजा कुजूर, जीतेंद्र कुमार, पुष्पा, जय कुमार सिंह, अवधेश सिंह, अलफ्रेड वृजिया, सामुएल वृजिया, सुरेंद्र वृजिया, जीवनलता बहेर, सरोज तेलरा, फूलपति कुमारी, भिखारी राम, देवनाथ उरांव, ललन कुमार, फिरोज खान, कपिलदेव सिंह, भागीरथी राम, गौरीशंकर उरांव, अरुण कुमार, अरुण कुमार गहलौत, सुषमा, सुबोध शुक्ला, विनोद राम, नरेश राम, सच्चिदानंद कुमार, मनोज कुमार, संजीव कुमार व सूरजदेव राम ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola