वन विभाग ने लकड़ी जब्त की

बरवाडीह : वन विभाग के अधिकारियों द्वारा शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी सड़क चौड़ीकरण में कटाई की गयी लकड़ी को जब्ती की जारी रही. जानकारी के अनुसार कुटमू से बरवाडीह के बीच सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर मुख्य पथ के दोनों ओर लगे वृक्षों की संबंधित ठेकेदार द्वारा कटाई की जा रही थी. तीन […]
बरवाडीह : वन विभाग के अधिकारियों द्वारा शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी सड़क चौड़ीकरण में कटाई की गयी लकड़ी को जब्ती की जारी रही. जानकारी के अनुसार कुटमू से बरवाडीह के बीच सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर मुख्य पथ के दोनों ओर लगे वृक्षों की संबंधित ठेकेदार द्वारा कटाई की जा रही थी.
तीन किलोमीटर से अधिक दूरी तक सड़क किनारे वृक्षों की कटाई किये जाने के बाद आखिरकार शनिवार को वन विभाग ने इस पर अंकुश लगाना प्रारंभ कर दिया है. मुख्य पथ के दोनों ओर अब तक 1000 से अधिक वृक्षों की कटाई की जा चुकी है. शुक्रवार को वन निदेशक प्रेमजीत आंनद के निर्देश पर मुख्य पथ में हेंदेहास के पास जामुन के विशाल वृक्ष कटाई किये जाने के बाद वन विभाग ने छापामारी अभियान चलाकर काटी गयी लकड़ी को जब्त करने की कारवाई प्रारंभ की है.
बरवाडीह के वनपाल सुशील पांडेय, वनपाल मणी यादव ने अन्य वनकर्मियों के सहयोग से शनिवार को मुख्य पथ के किनारे काटी गयी लकड़ीं को जब्त किया. वन अधिकारियों ने बताया कि वन क्षेत्र में वन अधिनियम के तहत बिना अनुमति के काटी गयी लकड़ी जब्ती के साथ वन अधिनियिम के तहत संबंधित मिनी कंस्ट्रक्शन के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कारवाई प्रारंभ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




