मनरेगाकर्मियों की मांग जायज

लातेहार : मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 18 वें दिन भी जारी रहा. सोमवार को हड़ताली कर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए नगर उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा उर्फ रिंकू लाल ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की मांगें जायज है. सरकार को इस पर पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार इनकी मांगे नहीं मानती है, […]
लातेहार : मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 18 वें दिन भी जारी रहा. सोमवार को हड़ताली कर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए नगर उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा उर्फ रिंकू लाल ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की मांगें जायज है.
सरकार को इस पर पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार इनकी मांगे नहीं मानती है, तो नगर पंचायत के वार्ड सदस्य इनके समर्थन में आंदोलन करेंगे. गरीब महिला कल्याण समिति के सदस्यों ने भी मनरेगा कर्मियों की मांगों को जायज बताया. सरकार से इसे पूरा करने की मांग की.
मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश राम, मनोज कुमार, मंजु कुमार, विकास कुमार, शीतल उरांव, मेराजुल हक, आलोक पासवान, शशिभूषण राजे, दिनेश प्रजापति, सुरेश उरांव, बरकत आलम, नमिता कुमारी, उषा जायसवाल, तरसीला टोप्पो, संगीता बागे आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




