रोजगार मेला में 70 युवक-युवतियाें का हुआ चयन

रोजगार मेला में 70 युवक-युवतियाें का हुआ चयन
लातेहार ़ जिला खेल स्टेडियम में मंगलवार को जिला नियोजन कार्यालय द्वारा दंत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया. रोजगार मेला में विभिन्न राज्यों से नियोजक विभिन्न पदो के साथ उपस्थित हुए. उनके द्वारा 70 युवक व युवतियों का चयन एवं 25 युवक-युवतियों को शॉर्टलिस्ट अगले राउंड के लिए किया गया. जिला नियोजन पदाधिकारी श्री कुमार द्वारा आये हुए अभ्यर्थियों एवं उपस्थित लोगों को जिला नियोजनालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया. श्री कुमार ने बताया कि समय-समय पर जिला नियोजनालय द्वारा जिला में रोजगार मेला, भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाता है और आगे भी किया जायेगा. श्री कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रोजगार मेला व भर्ती कैम्प के माध्यम से हजारों युवक व युवतियों को रोजगार से जोड़ने में सफल हुए हैं. इस रोजगार मेला में 17 नियोजकों ने भाग लिया एवं उनके द्वारा कुल 1879 रिक्तियां प्राप्त हुई. रोजगार मेला में मुख्यमंत्री सारथी योजना अन्तर्गत संचालित आवासीय एवं गैर आवासीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र में कौशल प्रशिक्षण के लिए भी युवक-युवतियों को मोबलाइज किया गया. मौके पर सुभाष कुमार, प्रवीण तिर्की, लक्ष्मी कांत तिवारी व धीरंंद्र यादव समेत कई युवक-युवती उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




