ट्रेन में छापामारी, लकड़ी जब्त

बेतला : पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में डीएफओ प्रेमजीत आनंद के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. केचकी स्टेशन पर ट्रेन में भी छापामारी की गयी, जिसमें भारी मात्र में इमारती व जलावनी लकड़ी जब्त किया गया है. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. एक साइकिल पटरा सहित जब्त किया […]
बेतला : पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में डीएफओ प्रेमजीत आनंद के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. केचकी स्टेशन पर ट्रेन में भी छापामारी की गयी, जिसमें भारी मात्र में इमारती व जलावनी लकड़ी जब्त किया गया है.
इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. एक साइकिल पटरा सहित जब्त किया गया है. डीएफओ श्री आनंद ने बताया कि शनिवार की सुबह एक बजे से छापामारी अभियान शुरू किया गया. सीसीबी ट्रेन से सात बली व जलावनी लकड़ी और बीडीएम पैसेंजर ट्रेन से सिल्ली व जलावनी लकड़ी जब्त किया गया.
वहीं अभियान के तहत केड तुंबागाडा पथ पर साइकिल से ले जा रहे पटरा को भी जब्त किया गया. शुक्रवार को भी छापामारी अभियान चलाया गया था, जिसमें सैदु वन क्षेत्र के केड के समीप बारा सिल्ली व लठा जब्त किया गया है.
उन्होंने कहा कि पलामू टाइगर रिजर्व में 170 फोरेस्ट गार्ड के बजाये सिर्फ 27 ही पदस्थापित हैं, जिसके कारण विभाग को अपराधियों पर अंकुश लगाने में परेशानी हो रही है.
फिर भी जो वनकर्मी हैं, वे लोग जान पर खेल कर वन को बचाने में जुटे हैं. छापामारी अभियान में छिपादोहर पूर्वी के रेंजर अशोक कुमार,बेतला रेंजर नथुनी सिंह,फोरेस्टर जवाहर सिंह, वासुदेव यादव, सुशील पांडेय सहित कई वनकर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




