पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तार

Updated at : 16 Dec 2015 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तार

चंदवा : मंगलवार की दोपहर माल्हन पहाड़ से अवैध रूप से तोड़े गये पत्थर से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. ट्रैक्टर चालक पंचराज गंझू व मजदूर परशुराम गंझू (महुडर टोला, हुटाप) को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी के पास भेजा जायेगा. चालक के मुताबिक पत्थर को एकमहुआ गांव […]

विज्ञापन
चंदवा : मंगलवार की दोपहर माल्हन पहाड़ से अवैध रूप से तोड़े गये पत्थर से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. ट्रैक्टर चालक पंचराज गंझू व मजदूर परशुराम गंझू (महुडर टोला, हुटाप) को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी के पास भेजा जायेगा. चालक के मुताबिक पत्थर को एकमहुआ गांव स्थित क्रशर में ले जाया जा रहा था.
छापामारी डीएफओ विजय शंकर दुबे के नेतृत्व में रेंजर दीपक शर्मा, वनपाल अभिमन्यु सिंह, लल्लु राम द्वारा की गयी. मालूम हो कि इन दिनों प्रखंड के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से पत्थर तोड़ने व लकड़ी काटने का धंधा चरम पर है.
इसी सूचना के आधार पर डीएफओ द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी से पत्थर व लकड़ी के अवैध कारोबारियों में हड़कंप है. डीएफअो श्री सिंह ने कहा कि बगैर लीज के पत्थर तोड़ना व परिवहन गैरकानूनी है. उन्होंने लोगों से सूचना देने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola