नहीं रहे झामुमो नेता रामदेव गंझू
Updated at : 16 Dec 2015 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय सदस्य सह पलामू संयोजक रामदेव गंझू की मंगलवार की दोपहर रांची के मेडिका अस्पताल में मौत हो गयी. सोमवार की देर रात सीने में असहनीय दर्द के बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका हॉस्पिटल में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. रामदेव गंझू की […]
विज्ञापन
चंदवा : झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय सदस्य सह पलामू संयोजक रामदेव गंझू की मंगलवार की दोपहर रांची के मेडिका अस्पताल में मौत हो गयी. सोमवार की देर रात सीने में असहनीय दर्द के बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका हॉस्पिटल में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
रामदेव गंझू की मौत की खबर से चंदवा समेत पलामू प्रमंडल में शोक की लहर है. उन्होंने लातेहार विधानसभा क्षेत्र से तीन बार अपनी किस्मत आजमायी थी. फिलवक्त खरवार भोगता समाज के अध्यक्ष थे. उनकी मौत पर झामुमो समेत अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. अंतिम संस्कार बुधवार को किया जायेगा.
लातेहार में शोक की लहर : झामुमो के केंद्रीय सदस्य रामदेव गंझू के आकस्मिक निधन से लातेहार जिला के झामुमो नेताअों व कार्यकर्ताअों में शोक की लहर है. जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि स्व गंझू लातेहार जिला में झामुमो के एक स्तंभ थे. वे कुशल एवं जनप्रिय नेता थे. लातेहार विधानसभा चुनाव के दौरान उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था.
नगर अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने स्व गंझू को व्यवहार कुशल एवं मिलनसार बताया. शोक प्रकट करनेवालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, शमशेर खान, अजीत श्रीवास्तव, इंद्रजीत कुमार, मो रफी, अशोक पंडित, धनेश्वर उरांव व भाजपा नेता जय कुमार सिंह आदि का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




