फिक्सड डिपोजिट की अवधि पूरी, भटक रहे निवेशक

Updated at : 09 Dec 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
फिक्सड डिपोजिट की अवधि पूरी, भटक रहे निवेशक

लातेहार : वेलफेयर कंपनी में तालाबंदी होने के कारण निवेशकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई निवेशक जिनके फिक्सड डिपोजिट की अवधि पूरी हो चुकी है, पैसे के लिए कागजात लेकर भटक रहे हैं. उनका कहना है कि कंपनी के किसी भी कर्मी का अता-पता नहीं है. जब कंपनी के हेड […]

विज्ञापन
लातेहार : वेलफेयर कंपनी में तालाबंदी होने के कारण निवेशकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई निवेशक जिनके फिक्सड डिपोजिट की अवधि पूरी हो चुकी है, पैसे के लिए कागजात लेकर भटक रहे हैं. उनका कहना है कि कंपनी के किसी भी कर्मी का अता-पता नहीं है.
जब कंपनी के हेड क्वार्टर विशाखापत्तनम से जानकारी मांगी जाती है, तो कोई मुकम्मल जवाब नहीं मिलता. मालूम हो कि बैंकिंग एवं वित्तीय जमा का कोई लाइसेंस नहीं होने के कारण वेलफेयर की स्थानीय शाखा को जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है. चार माह से कंपनी के कार्यालय में ताला लटक रहा है. वहीं कंपनी के स्थानीय एजेंटों का कहना है कि जमाकर्ता अपने रिस्क पर पैसा जमा कर सकते हैं. कंपनी के बारे में वे कुछ भी बताने में असमर्थ हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola