रुपये मांगने पर भाई, भावज व भतीजी को पीटा

Updated at : 08 Dec 2015 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
रुपये मांगने पर भाई, भावज व भतीजी को पीटा

चंदवा : सिकनी निवासी कुशेश्वर यादव के बड़े पुत्र ने अपने छोटे भाई सुरेंद्र यादव, उनकी पत्नी मानती व भतीजी सुनीता को डंडे से पीट कर घायल कर दिया. घटना रविवार देर शाम की है. घायलों को लेकर कुशेश्वर यादव स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंवे. तीनों खून से लथपथ थे. उपचार के पश्चात डॉ […]

विज्ञापन
चंदवा : सिकनी निवासी कुशेश्वर यादव के बड़े पुत्र ने अपने छोटे भाई सुरेंद्र यादव, उनकी पत्नी मानती व भतीजी सुनीता को डंडे से पीट कर घायल कर दिया. घटना रविवार देर शाम की है. घायलों को लेकर कुशेश्वर यादव स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंवे. तीनों खून से लथपथ थे. उपचार के पश्चात डॉ निर्मला शांति लकड़ा ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया.
सुरेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगी है. वहीं मानती व सुनीता के हाथ व पीठ में जख्म है. इस बाबत चंदवा थाना को सूचना दे दी गयी है. कुशेश्वर के मुताबिक जब वह बीमार थे, तो उनके इलाज पर सुरेंद्र ने 15-20 हजार रुपये खर्च किया था. वही रुपये वह अपने भाई से मांग रहा था. इसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई, जो मारपीट में बदल हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola