चार क्विंटल तांबा व लोहा बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 02 Aug 2015 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
चार क्विंटल तांबा व लोहा बरामद, एक गिरफ्तार

अभिजीत ग्रुप के बंद पावर प्लांट से थम नहीं रही चोरी की घटना चंदवा : बाना चकला स्थित अभिजीत ग्रुप के बंद पावर प्लांट परिसर से तांबा, अलुमिनियम व स्क्रैप की चोरी का धंधा थम नहीं रहा. सुरक्षा के लिहाज से परिसर में सैप की एक टुकड़ी तैनात है, बावजूद चोरी की घटना बदस्तूर जारी […]

विज्ञापन

अभिजीत ग्रुप के बंद पावर प्लांट से थम नहीं रही चोरी की घटना

चंदवा : बाना चकला स्थित अभिजीत ग्रुप के बंद पावर प्लांट परिसर से तांबा, अलुमिनियम व स्क्रैप की चोरी का धंधा थम नहीं रहा. सुरक्षा के लिहाज से परिसर में सैप की एक टुकड़ी तैनात है, बावजूद चोरी की घटना बदस्तूर जारी है.

शनिवार की सुबह सूचना के आधार पर पुलिस ने नावाटोली निवासी बंधनु उरांव के घर में रखा दो क्विंटल तांबा तार व दो क्विंटल लोहा का प्लेट बरामद किया.

पुलिस ने बंधनु को गिरफ्तार कर लिया है. छापामारी का नेतृत्व थानेदार रतन सिंह कर रहे थे. उनके साथ सअनि नागेंद्र ओझा व जिला पुलिस बल के जवान थे. इस संबंध में चंदवा थाना कांड संख्या 134/15 दिनांक 1 अगस्त 2015 की धारा 379, 411 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola