मलेरिया से बच्ची की मौत

Updated at : 25 Jul 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
मलेरिया से बच्ची की मौत

महुआडांड़ : प्रखंड स्थित दुरूप पंचायत के ग्राम आधे कुर्गी निवासी उपेंद्र कुमार यादव की पुत्री पानपती कुमारी की महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजनों ने शुक्रवार को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया था. इलाज कर रहे डॉ सुनील कुमार ने बताया कि बच्ची मलेरिया से ग्रसित […]

विज्ञापन
महुआडांड़ : प्रखंड स्थित दुरूप पंचायत के ग्राम आधे कुर्गी निवासी उपेंद्र कुमार यादव की पुत्री पानपती कुमारी की महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजनों ने शुक्रवार को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया था. इलाज कर रहे डॉ सुनील कुमार ने बताया कि बच्ची मलेरिया से ग्रसित थी. अगर समय से उसका इलाज कराया जाता, तो जान बच सकती थी.
वहीं मलेरिया से पीड़ित कलझु कुमारी को डॉ सुनील ने इलाज के बाद घर भेज दिया. मालूम हो कि 10 दिन के भीतर दुरूप पंचायत के ग्राम दौना निवासी अरविंद बृजिया की पुत्री अंजना तेलरा (12 वर्ष) एवं कमिल बृजिया के तीन वर्षीय पुत्र की मलेरिया से मौत हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola