पत्नी व बेटी को कुएं में धकेला, मौत

Updated at : 24 Jul 2015 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी व बेटी को कुएं में धकेला, मौत

लातेहार : लातेहार सदर थाना क्षेत्र के पतरातू ग्राम में छठू साव ने पत्नी सावित्री देवी (50) और छोटी बेटी कंचन कुमारी (18) को कुएं में धकेल दिया. दोनों की मौत हो गयी. कंचन 10वीं में पढ़ती थी. घटना गुरुवार दोपहर एक बजे की है. पुलिस निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि छठू साव का […]

विज्ञापन
लातेहार : लातेहार सदर थाना क्षेत्र के पतरातू ग्राम में छठू साव ने पत्नी सावित्री देवी (50) और छोटी बेटी कंचन कुमारी (18) को कुएं में धकेल दिया. दोनों की मौत हो गयी. कंचन 10वीं में पढ़ती थी. घटना गुरुवार दोपहर एक बजे की है.
पुलिस निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि छठू साव का पत्नी के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ. बेटी कंचन अपनी मां को छुड़ाने वहां पहुंची. गुस्से में छठू साव ने कंचन को पकड़ कर कुएंके पास ले गया और उसमें धकेल दिया. उसकी मां कुएं की ओर दौड़ी, तो छठू साव ने उसे भी कुएं में धकेल दिया. दोनों गहरे पानी में डूब गये.
घटना के बाद छठू साव घर में ताला लगा कर फरार हो गया. घटना के समय छठू साव का छोटा बेटा राजकुमार लातेहार स्कूल में था. उसका बड़ा बेटा पूना में मजदूरी करता है. सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों शवों को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola