नौवीं की छात्र से दुष्कर्म मामला दर्ज, आरोपी फरार

Updated at : 21 Jul 2015 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
नौवीं की छात्र से दुष्कर्म मामला दर्ज, आरोपी फरार

मनिका : थाना क्षेत्र में नौवीं की छात्र (13 वर्ष) से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार दोपहर की है. इस संबंध में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार छात्र गाय चराने गांव की पहाड़ी पर गयी थी. वहां अकेले पाकर उसी के गांव के युवक धर्मेद्र यादव […]

विज्ञापन
मनिका : थाना क्षेत्र में नौवीं की छात्र (13 वर्ष) से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार दोपहर की है. इस संबंध में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार छात्र गाय चराने गांव की पहाड़ी पर गयी थी.
वहां अकेले पाकर उसी के गांव के युवक धर्मेद्र यादव उर्फ जीतू (पिता रामदयाल यादव) ने उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्र बेहोशी की अवस्था में जंगल के किनारे पड़ी थी.
गांव के बच्चों ने घरवालों को छात्र की बेहोशी की जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे उठा कर मनिका थाना ले आये. पुलिस ने छात्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका भेजा. जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे लातेहार सदर अस्पताल ले जाने की बात कही. अधिक रक्तस्राव के कारण पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई थी. इधर, मामले की जानकारी थाना को होने पर आरोपी धर्मेद्र यादव फरार है.
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. परिजनों के अनुसार आरोपी युवक पीड़िता का रिश्ते में चाचा लगता है. प्रभारी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola