प्रशिक्षण से कार्यक्षमता विकसित होती है

Updated at : 15 Jul 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण से कार्यक्षमता विकसित होती है

15 लेट-3- कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ताविश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रमलातेहार. शहर के बानपुर इलाका स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान एवं प्लस टू उच्च विद्यालय लातेहार में विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. परियोजना पदाधिकारी ज्ञानेश्वर शुक्ला एवं बैद्यनाथ उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का […]

विज्ञापन

15 लेट-3- कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ताविश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रमलातेहार. शहर के बानपुर इलाका स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान एवं प्लस टू उच्च विद्यालय लातेहार में विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. परियोजना पदाधिकारी ज्ञानेश्वर शुक्ला एवं बैद्यनाथ उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में कौशल विकास करना है. प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग निपुण बनते हैं और उनकी कार्य क्षमता विकसित होती है. परियोजना अर्थशास्त्री संतोष कुमार भास्कर ने कौशल विकास संबंधी कई जानकारियां दी. वहीं पीएआरडीएफ की शैलजा तिग्गा, श्रम अधीक्षक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा कौशल विकास मिशन के संबंध में जानकारी दी गयी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना समेत कई अन्य योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. मौके पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola