अनाथ हो गये चार बच्चे
Updated at : 14 Jul 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन

लातेहार. सदर प्रखंड के परसही गांव के चार बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया. पहले पिता की मौत हुई और अब मां इस दुनिया में नहीं रही. परसही गांव की फुलेश्वरी कुंवर (पति स्व भगतू उरांव) रविवार को सरयू स्थित अपनी बेटी के घर गयी थी. सोमवार को घर लौटने के क्रम […]
विज्ञापन
लातेहार. सदर प्रखंड के परसही गांव के चार बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया. पहले पिता की मौत हुई और अब मां इस दुनिया में नहीं रही. परसही गांव की फुलेश्वरी कुंवर (पति स्व भगतू उरांव) रविवार को सरयू स्थित अपनी बेटी के घर गयी थी. सोमवार को घर लौटने के क्रम में उसकी अचानक मौत हो गयी. मृतका के चार बच्चे हैं. जिनका नाम सुषमा कुमारी, मुकेश उरांव, विकास उरांव व सुकमा कुमारी है. मुखिया प्रमीला देवी ने मृतक के पुत्र को एक हजार रुपये की सहयोग राशि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




