सभी पंचायतों में झामुमो महिला मोरचा का गठन होगा : महुआ माजी

Updated at : 26 Jun 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
सभी पंचायतों में झामुमो महिला मोरचा का गठन होगा : महुआ माजी

लातेहार. झामुमो महिला मोरचा की केंद्रीय अध्यक्ष महुआ मांझी ने स्थानीय परिसदन में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव व संचालन जिला प्रवक्ता विश्वनाथ प्रसाद ने किया. श्रीमती माजी ने आधी आबादी को सशक्त बनाने पर बल दिया. संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर भी बल दिया. कहा […]

विज्ञापन

लातेहार. झामुमो महिला मोरचा की केंद्रीय अध्यक्ष महुआ मांझी ने स्थानीय परिसदन में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव व संचालन जिला प्रवक्ता विश्वनाथ प्रसाद ने किया. श्रीमती माजी ने आधी आबादी को सशक्त बनाने पर बल दिया. संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर भी बल दिया. कहा कि शीघ्र ही सूबे के सभी पंचायतों में महिला मोरचा का गठन कर महिलाओं को संगठन से जोड़ने की कवायद शुरू की जायेगी. बैठक में केंद्रीय सचिव रामदेव गंझू, केंद्रीय सदस्य वृजलाल गुप्ता, राजेंद्र लोहरा, अरुण दुबे, अशोक कुमार पांडेय, राजू भुइयां, महेंद्र सोनी, अनिल मिंज, जिला सचिव समशेर खां, पपन खां, शीतमोहन मुंडा, राजमोहन उरांव, सुमन उरांव, रवि गंझू, अजय अग्रवाल, विनोद यादव, सत्येंद्र सिंह यादव, ननकू साहु, प्रमिता देवी, ममता पांडेय, सुचित्रा हेंब्रम, उर्मिला देवी, रेणु देवी, मीना देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola