मतदाता सूची के विखंडीकरण पर चर्चा

Updated at : 24 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची के विखंडीकरण पर चर्चा

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरूप्रतिनिधि, चंदवाजिला प्रशासन के निर्देश पर पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में बीडीओ देवानंद राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मतदाता सूची का विखंडीकरण व घर-घर जाकर सत्यापन के अलावे कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बीडीओ ने उपायुक्त द्वारा बताये […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरूप्रतिनिधि, चंदवाजिला प्रशासन के निर्देश पर पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में बीडीओ देवानंद राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मतदाता सूची का विखंडीकरण व घर-घर जाकर सत्यापन के अलावे कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बीडीओ ने उपायुक्त द्वारा बताये गये बिंदुओं पर चर्चा की. पंचायत चुनाव संबंधी कार्यों का तत्काल निष्पादन की बात कही. मौके पर पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, राजस्व कर्मी समेत अन्य लोग मौजूद थे. उधर, बारियातू प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ आफताब आलम की अध्यक्षता में बैठक हुई. सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, अतिरिक्त रोजगार सेवक व जन सेवक मौजूद थे. बीडीओ ने प्रखंड के सभी बूथों का निरीक्षण करने, रिपोर्ट के साथ नजरी नक्शा बना कर प्रखंड कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया. मुख्यालय व पंचायत सचिवालय से बूथों की दूरी के रूट के साथ नक्शा में दर्ज करने का भी जिक्र किया गया. मौके पर पंचायत सेवक कामाख्या नारायण सिंह, अशोक द्विवेदी, नंद किशोर सिंह, करमा उरांव के अलावे संजीव भगत, सुरेंद्र उरांव व अरुण कुमार समेत कर्मी मौजूद थे. हेरहंज प्रखंड कार्यालय में भी पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक शामूू उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रखंड के सभी बूथ का सत्यापन, मतदाता सूची का विखंडीकरण समेत अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola