रिहाइशी इलाके में नहीं लग सकता ईंट भट्ठा

Updated at : 23 Jun 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
रिहाइशी इलाके में नहीं लग सकता ईंट भट्ठा

लातेहार. बरवाडीह निवासी रमेश प्रसाद गुप्ता को राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा सूचना उपलब्ध करायी गयी है. सूचना के अनुसार रिहायशी इलाके से 200 मीटर की दूरी पर ही ईंट भट्ठा लगाया जा सकता है. श्री गुप्ता ने पर्षद से ईंट भट्ठा के लिए एनओसी की मांग की थी. पर्षद ने जो जानकारी दी है, […]

विज्ञापन

लातेहार. बरवाडीह निवासी रमेश प्रसाद गुप्ता को राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा सूचना उपलब्ध करायी गयी है. सूचना के अनुसार रिहायशी इलाके से 200 मीटर की दूरी पर ही ईंट भट्ठा लगाया जा सकता है. श्री गुप्ता ने पर्षद से ईंट भट्ठा के लिए एनओसी की मांग की थी. पर्षद ने जो जानकारी दी है, वह चौंकानेवाला है. जिले में एक भी भट्ठा के संचालन का एनओसी नहीं दिया गया है. श्री गुप्ता ने रेलवे साइडिंग में भंडारण किये जानेवाले कोयले से संबंधित जानकारी भी मांगी थी. जिसके आलोक में पर्षद द्वारा बताया गया कि राज्य के किसी भी रेलवे साइडिंग को पर्षद से अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola