हत्या के विरोध चिकित्सक बैठे धरना पर

Updated at : 05 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के विरोध चिकित्सक बैठे धरना पर

लातेहार : गुमला के स्वास्थ्य कर्मी आरसीएच पदाधिकारी डॉ आरबी चौधरी की हत्या के विरोध में लातेहार के डॉक्टर धरना में बैठे. डॉक्टरों ने मृत डॉक्टर के परिजनों को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग की और सरकार से डॉक्टर की सुरक्षा देने की भी मांग की. एसके सिंह ने कहा कि अगर डॉक्टरों […]

विज्ञापन

लातेहार : गुमला के स्वास्थ्य कर्मी आरसीएच पदाधिकारी डॉ आरबी चौधरी की हत्या के विरोध में लातेहार के डॉक्टर धरना में बैठे. डॉक्टरों ने मृत डॉक्टर के परिजनों को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग की और सरकार से डॉक्टर की सुरक्षा देने की भी मांग की. एसके सिंह ने कहा कि अगर डॉक्टरों का इस तरह अपहरण कर हत्या करते रहे, तो मरीजों का इलाज कैसे किया जा सकता है.

डॉ लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि डॉक्टर को भगवान के बाद का दर्जा दिया गया है. फिर डॉक्टर की हत्या पर कई तरह के सवाल खड़ा कर दे रहा है. मौके पर एसपी शर्मा, डॉ सुनील कुमार, डॉ विमलेश कुमार, डॉ दीप शिखा, डॉ सीमा रानी, डॉ सुमित्रा, डॉ संतोष, पंकज, मुकेश प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे. मरीज हुए परेशान लातेहार के डॉक्टरों ने एक दिन सभी कार्य का विरोध किया. अस्पताल किसी मरीजों को नहीं देखा गया. इससे दूर दराज से आये मरीजों की इलाज नहीं हो सका. लेकिन आपातकाल मरीजो का इलाज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola