निष्ठा फाउंडेशन ने पीएम को पत्र लिखा

Updated at : 27 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
निष्ठा फाउंडेशन ने पीएम को पत्र लिखा

27 चांद 2 : अलौदिया नाला में कचरे का अंबार. अलौदिया नाला के उदगम स्थल से लेकर जगराहा डैम तक मापी व सफाई की मांग चंदवा. शहर की वाटर लाइफ लाइन अलौदिया नाला व जगराहा डैम के संरक्षण को लेकर निष्ठा फाउंडेशन ने सोमवार को डाक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित किया है. […]

विज्ञापन

27 चांद 2 : अलौदिया नाला में कचरे का अंबार. अलौदिया नाला के उदगम स्थल से लेकर जगराहा डैम तक मापी व सफाई की मांग चंदवा. शहर की वाटर लाइफ लाइन अलौदिया नाला व जगराहा डैम के संरक्षण को लेकर निष्ठा फाउंडेशन ने सोमवार को डाक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित किया है. पत्र में अलौदिया नाला के महत्व का उल्लेख है. कहा गया है कि हाल के दिनों में नाला के समीप की भूमि का अतिक्रमण व कचरे से इसका अस्तित्व खतरे में है. उक्त नाला व डैम का संरक्षण नहीं किया गया, तो क्षेत्र के लोग पानी के लिये तरसेंगे. टुढ़ामू व परसही कोल साइडिंग के कारण नाला व डैम का जल प्रदूषित हो गया है. फाउंडेशन ने नाला व डैम की मापी कर इसे अतिक्रमण मुक्त कराने, साफ-सफाई व सुंदरीकरण, कचरा फेंकने व आसपास शौच करने पर दंडित करने की मांग की है. पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती, केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेडकर के अलावे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्पीकर दिनेश उरांव, संसदीय कार्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, जल संसाधन मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी, मुख्य सचिव राजीव गौबा व सांसद सुनील सिंह को भी प्रेषित की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola