गारू में शादी का माहौल मातम में बदला

Updated at : 25 Apr 2015 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
गारू में शादी का माहौल मातम में बदला

गारू (लातेहार) : गारू थाना क्षेत्र के बारीबांध में शादी समारोह के दौरान वज्रपात होने से खुशी का माहौल मातम में बदल गया. शुक्रवार को दोपहर दो बजे आंधी-बारिश के साथ अचानक वज्रपात हुआ. इससे दो ग्रामीणों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. मृतकों में चेरीडीह गांव के […]

विज्ञापन

गारू (लातेहार) : गारू थाना क्षेत्र के बारीबांध में शादी समारोह के दौरान वज्रपात होने से खुशी का माहौल मातम में बदल गया. शुक्रवार को दोपहर दो बजे आंधी-बारिश के साथ अचानक वज्रपात हुआ. इससे दो ग्रामीणों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. मृतकों में चेरीडीह गांव के करीमन सिंह एवं बारीबांध के राजनाथ सिंह का पुत्र अरुण सिंह शामिल है. जबकि संतोष सिंह एवं हरभजन सिंह घायल हो गये.

कामडारा में तीन की मौत

कामडारा के गाड़ा गांव में वज्रपात से तीन की मौत हो गयी. इसके अलावा पांच अन्य के घायल होने की भी सूचना है. सभी लोग बारिश से बचने के लिए यात्री शेड में शरण लिए हुए थे. इसी दौरान वज्रपात होने से सभी लोग इसकी चपेट में आ गये.

सिमरिया में चार बच्चे घायल

उमवि कान्हू खाप में शुक्रवार को वज्रपात से चार बच्चे घायल हो गय़े वहीं दो मवेशी की मौत हो गयी. वज्रपात के वक्त बच्चे विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola