एक लाख रुपये मूल्य की लकड़ी बरामद

Published at :22 Aug 2013 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
एक लाख रुपये मूल्य की लकड़ी बरामद

गारू : व्याघ्र परियोजना बफर क्षेत्र के पूर्वी वन क्षेत्र अंतर्गत रेंजर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में छापामारी कर करीब एक लाख रुपये मूल्य का चिरान लकड़ी बरामद किया गया. इस संबंध में डीएफओ अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेंजर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित […]

विज्ञापन

गारू : व्याघ्र परियोजना बफर क्षेत्र के पूर्वी वन क्षेत्र अंतर्गत रेंजर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में छापामारी कर करीब एक लाख रुपये मूल्य का चिरान लकड़ी बरामद किया गया.

इस संबंध में डीएफओ अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेंजर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित कर वन क्षेत्र के हरातू के चिंतामनी देवी के घर में ग्रामीण सावना भुइयां, ननदेव भुइयां, शिबू भुइयां स्वतंत्र गवाह की उपस्थिति में छापामारी की गयी.

इस दौरान घर में रखे अवैध करम, काला शीशम सागवान का 137 पीस चिरान लकड़ी जिसका कीमत एक लाख रुपये है बरामद किया गया. आरोपी चिंतामनी देवी फरार होने में सफल रही. इस संबंध में वन अधिनियम की धारा के तहत पूर्वी वन क्षेत्र में मामला दर्ज कर लिया गया है.

छापामारी में रेंजर श्री शुक्ला के अलावा पश्चिमी वन क्षेत्र के रेंजर अशोक कुमार सिंह, वनपाल उमेश दुबे, वन कर्मी रोशन बाड़ा, सुशील उरांव, संजय सिंह, ललू उरांव, छोटू उरांव, सतीश कुमार तिवारी एवं मो. सलाम आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola