जनता दरबार में निबटे कई मामले

Updated at : 18 Mar 2015 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में निबटे कई मामले

लातेहार : मंगलवारीय जनता दरबार में उपायुक्त राय महिमापत रे ने जिले के विभिन्न ग्रामों से आये ग्रामीणों की समस्या सुनी. मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. ग्राम गोनिया टोला छातादार के ग्रामीणों ने टोला में पेयजल की समस्या की बात कही. मनरेगा के तहत कूप निर्माण की […]

विज्ञापन
लातेहार : मंगलवारीय जनता दरबार में उपायुक्त राय महिमापत रे ने जिले के विभिन्न ग्रामों से आये ग्रामीणों की समस्या सुनी. मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. ग्राम गोनिया टोला छातादार के ग्रामीणों ने टोला में पेयजल की समस्या की बात कही.
मनरेगा के तहत कूप निर्माण की राशि भुगतान को लेकर जूंगरू (मनिका) के मुखिया, रोजगार सेवक व पंचायत सेवक द्वारा परेशान करने की शिकायत गांव के ही सुकन घासी ने की. इस पर उपायुक्त ने बीडीओ मनिका को 25 मार्च तक प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया.
कामता (चंदवा) के आलमगीर खान ने जमीन सीमांकन को लेकर आवेदन सौंपा. श्री रे ने चंदवा सीओ को 30 अप्रैल तक उक्त भूमि की मापी कराने का निर्देश दिया. लातेहार के जुबली चौक निवासी रतनी देवी ने आदिवासी खतियानी रसीद रैयत जमीन की दखल दिहानी कराने की गुहार लगायी. इस पर डीसी ने एसडीओ एवं सीओ को 15 अप्रैल तक प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया. हृदय रोग से पीड़ित आनंद किशोर साह (लूरगूनी खूर्द महुआटांड़) ने आवेदन देकर 1.25 लाख रुपये चिकित्सा अनुदान देने की गुहार लगायी. इस पर श्री रे ने सिविल सजर्न को 25 मार्च तक प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. लगभग 25 की संख्या में एएनएम के एक समूह ने सेवा नियमित करण तथा रोस्टर क्लियरेंस की मांग की.
उत्क्रमित उवि नावागढ़ की सहायक शिक्षिका आशा पूनम तिग्गा ने इंटर के परीक्षार्थियों एवं गांव के मुखिया द्वारा वीक्षक को धमकी देने की शिकायत की. इस पर पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. उक्त मामलों के अलावे जनता दरबार में नियोजन, जमीन के सीमांकन, केंद्रीय विद्यालय में नामांकन, पेयजल व्यवस्था, मजदूरी भुगतान, वृद्धा पेंशन, कुआं मरम्मत, इंदिरा आवास के करीब 20 मामले निबटाये गये. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव तथा जन शिकायत कोषांग की अमीना मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola