कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज
Updated at : 18 Mar 2015 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : चंदवा व बालूमाथ पुलिस ने सोमवार की रात महुआमिलान से मरमर जानेवाले पथ पर अवैध कोयला लदे बगैर नंबर का ट्रैक्टर (स्वराज) पकड़ा. पुलिस को देख चालक भागने में सफल रहा. एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर पुलिस विशेष छापामारी अभियान में निकली थी. छापेमारी में थानेदार अजय तिवारी (बालूमाथ), उपेंद्र मंडल (चंदवा), […]
विज्ञापन
चंदवा : चंदवा व बालूमाथ पुलिस ने सोमवार की रात महुआमिलान से मरमर जानेवाले पथ पर अवैध कोयला लदे बगैर नंबर का ट्रैक्टर (स्वराज) पकड़ा. पुलिस को देख चालक भागने में सफल रहा. एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर पुलिस विशेष छापामारी अभियान में निकली थी.
छापेमारी में थानेदार अजय तिवारी (बालूमाथ), उपेंद्र मंडल (चंदवा), सअनि विनय कुमार व जवान शामिल थे. जब्त ट्रैक्टर को चंदवा थाना लाया गया है. ट्रैक्टर मालिक का नाम पता नहीं चल पाया है. पुलिस की मानें तो उक्त कोयला वनक्षेत्र फुलटांड़ से अवैध उत्खनन कर लाया जा रहा था. कोयले को लोकल ईंट भट्ठा में गिराना था. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




