शिक्षकों की लेट लतीफी से पठन-पाठन प्रभावित

हाल खैराटोली उत्क्रमित उवि का 10.30 बजे विद्यालय बंद मिला, बच्चे खेलते नजर आयेलातेहार. सदर प्रखंड के खैराटोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षकों का लेट लतीफ विद्यालय पहुंचना शगल बन गया है. इसकी शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को जब प्रभात खबर प्रतिनिधि प्रात: साढ़े दस बजे उक्त विद्यालय पहुंचा, तो विद्यालय बंद मिला. छात्र […]
हाल खैराटोली उत्क्रमित उवि का 10.30 बजे विद्यालय बंद मिला, बच्चे खेलते नजर आयेलातेहार. सदर प्रखंड के खैराटोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षकों का लेट लतीफ विद्यालय पहुंचना शगल बन गया है. इसकी शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को जब प्रभात खबर प्रतिनिधि प्रात: साढ़े दस बजे उक्त विद्यालय पहुंचा, तो विद्यालय बंद मिला. छात्र बाहर खेलते नजर आये. पूछने पर कई छात्रों ने बताया कि शिक्षक हमेशा लेट आते हैं. शिक्षकों के अनियमित होने से छात्रों की उपस्थिति भी अनियमित हो गयी है. कई छात्रों ने बताया कि उन्हें मध्याह्न भोजन में मेनू के अनुसार खाना नहीं दिया जाता है. छात्रों के अभिभावक भी शिक्षकों की लेट लतीफी से आजिज आ गये हैं. उन्होंने शिक्षकों की शिकायत जिला शिक्षा अधीक्षक से करने का निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




