खर्च 300 करोड़, उपयोगिता शून्य

– सुनील कुमार – कनेक्शन नहीं होने से शुरू नहीं हो पाया 132/33 विद्युत सब ग्रिड लातेहार : लातेहार में तैयार विद्युत सब ग्रिड बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण चालू नहीं हो पा रहा है. शहर के करकट ग्राम में 132/33 केबीए ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन 2009 में किया गया था. मगर […]
– सुनील कुमार –
कनेक्शन नहीं होने से शुरू नहीं हो पाया 132/33 विद्युत सब ग्रिड
लातेहार : लातेहार में तैयार विद्युत सब ग्रिड बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण चालू नहीं हो पा रहा है. शहर के करकट ग्राम में 132/33 केबीए ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन 2009 में किया गया था. मगर चार वर्ष बीत जाने के बाद भी इस ग्रिड से बिजली सप्लाइ नहीं हो सकी है.
विद्युत संचरण टावर का निर्माण नहीं होने का बहाना बना कर कनेक्शन नहीं किया जा रहा था. जबकि अब संचरण टावर भी तैयार हो गया है.
इस ग्रिड को सेवन–वे ग्रिड कहा जाता है. जिससे सात सब ग्रिडों को सप्लाइ करने की क्षमता होती है. राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य लेकर इस ग्रिड का निर्माण कराया गया था.
150 करोड़ इस ग्रिड की लागत है, जबकि अन्य सात सब ग्रिडों के निर्माण पर 150 करोड़ खर्च किया गया है. मालूम हो कि लातेहार ग्रिड में 10-10 करोड़ रुपये लागत के कई ट्रांसफारमर लगे हुए हैं, जिससे 50 एमवीए क्षमता के ट्रांसफारमर जोड़े गये हैं. बताया जाता है कि ग्रिड चालू नहीं होने से उक्त सभी ट्रांसफारमर सूख कर बेकार हो जायेंगे.
सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी चालू हो पायेगा या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है. हालांकि कार्यपालक अभियंता केएन ओहदार इसे शीघ्र चालू होने की बात कह रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




