माओवादियों ने संपत्ति जब्त की

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के भालूगाड़ी पतरातू गांव में माओवादियों के दस्ते ने शुक्रवार की रात्रि बालदेव गंझू के घर की संपत्ति जब्त की. 25-30 की संख्या में माओवादियों ने रात्रि लगभग 11 बजे बालदेव गंझू के घर के घेर लिया तथा दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खोलते ही माओवादियों ने बालदेव गंझू के परिवार के सदस्यों […]
लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के भालूगाड़ी पतरातू गांव में माओवादियों के दस्ते ने शुक्रवार की रात्रि बालदेव गंझू के घर की संपत्ति जब्त की. 25-30 की संख्या में माओवादियों ने रात्रि लगभग 11 बजे बालदेव गंझू के घर के घेर लिया तथा दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खोलते ही माओवादियों ने बालदेव गंझू के परिवार के सदस्यों को अपने कब्जे में ले लिया. पुरुष सदस्यों की बेरहमी से पिटाई की. घर में रखी दो मोटरसाइकिल तथा कीमती सामान अपने साथ ले गये. अनाज को तितर- बितर कर दिया. छप्पर को भी नुकसान पहुंचाया. जानकारी के अनुसार दस्ते का नेतृत्व श्रवण यादव उर्फ योगेंद्र जी तथा बालेश्वर जी कर रहे थे. माओवादियों का आरोप है कि बालदेव गंझू का समधी टीपीसी का सदस्य है. इस कारण घटना को अंजाम दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




