एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें : प्राचार्य

Published at :25 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें : प्राचार्य

25 लेट 1- प्रमाण पत्रों के साथ विजयी प्रतिभागी.लातेहार. शहर के राजहार स्थित लातेहार पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में सनोवर की टीम जीती. जबकि जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में […]

विज्ञापन

25 लेट 1- प्रमाण पत्रों के साथ विजयी प्रतिभागी.लातेहार. शहर के राजहार स्थित लातेहार पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में सनोवर की टीम जीती. जबकि जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में कक्षा छह ने पांच को हराया. सीनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रियांशु की टीम ने विजय हासिल की. सीनियर बालक व बालिका वर्ग के बीच कबड्डी भी हुआ. समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसके बाद पुरस्कार का वितरण किया गया. प्राचार्य मुकेश कुमार भास्कर एवं निदेशक शिव कुमार भास्कर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार के अलावा प्रमाण पत्र दिये. प्राचार्य श्री कुमार ने छात्रों से एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की. मौके पर शिक्षक आरएस प्रसाद, नसीम अख्तर, अफसाना परवीन, सुमन गुप्ता, कमला, स्वाति, अंजलि व कौशल कुमार दास आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola