मुकेश को अपहर्ताओं ने किया मुक्त

बारियातू. 22 फरवरी को चुंबा (बालूमाथ) निवासी मुकेश राम का अगवा कर लिया गया था. चौथे दिन बुधवार की सुबह झारखंड-बिहार सीमा स्थित रानीगंज जंगल में अपहरणकर्ताओं ने मुकेश को मुक्त कर दिया. मुकेश ने इसकी सूचना अपने साला रवि राम को मोबाइल पर दी. इसके बाद बालूमाथ थानेदार अजय कुमार तिवारी को प्रताप पुर […]
बारियातू. 22 फरवरी को चुंबा (बालूमाथ) निवासी मुकेश राम का अगवा कर लिया गया था. चौथे दिन बुधवार की सुबह झारखंड-बिहार सीमा स्थित रानीगंज जंगल में अपहरणकर्ताओं ने मुकेश को मुक्त कर दिया. मुकेश ने इसकी सूचना अपने साला रवि राम को मोबाइल पर दी. इसके बाद बालूमाथ थानेदार अजय कुमार तिवारी को प्रताप पुर थाना पुलिस ने मुकेश के सलामत मुक्त होने की सूचना दी. बालूमाथ थाना पुलिस मुकेश को लाने प्रताप पुर गयी है. मुकेश के मुताबिक अपहर्ता गिरोह ने उसेे दो लाख रुपये बतौर फिरौती देने की शर्त पर मुक्त किया है. गिरोह में चार लोग थे. फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. मुकेश के मुक्त होने की सूचना के बाद परिजनों में हर्ष व्याप्त है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. इसकी सूचना जिला पुलिस को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




