डीसी ने बीडीओ व सीओ को दिये कई निर्देश

Published at :25 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने बीडीओ व सीओ को दिये कई निर्देश

25 बीएआर 3पी हथिनी राखी के साथ सेल्फी लेते उपायुक्त. बरवाडीह. लातेहार के नये डीसी राय महिमापत रे बुधवार को बरवाडीह पहंुचे. उन्होंने बीडीओ संजय कुमार व सीओ राकेश सहाय को कई निर्देश दिये. बीडीओ को वर्तमान वित्तीय वर्ष में सरकारी कर्मचारियों के वेतन व अन्य मद में सारी राशि की निकासी करने का निर्देश […]

विज्ञापन

25 बीएआर 3पी हथिनी राखी के साथ सेल्फी लेते उपायुक्त. बरवाडीह. लातेहार के नये डीसी राय महिमापत रे बुधवार को बरवाडीह पहंुचे. उन्होंने बीडीओ संजय कुमार व सीओ राकेश सहाय को कई निर्देश दिये. बीडीओ को वर्तमान वित्तीय वर्ष में सरकारी कर्मचारियों के वेतन व अन्य मद में सारी राशि की निकासी करने का निर्देश दिया, ताकि किसी कर्मचारी का वेतन बकाया न रहे. अन्य योजनाओं में लंबित बकाया राशि की निकासी समेत विकास योजनाओं को पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने सीओ राकेश सहाय को भी पेंशन, वेतन व अन्य मद में राशि निकासी का निर्देश दिया. इस दौरान थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद, गारू बीडीओ समेत कई अधिकारी मौजूद थे. उपायुक्त ने जल्द बरवाडीह प्रख्ंाड का निरीक्षण करने की बात कही. इससे पूर्व डीसी श्री रे बेतला पहुंचे. वहां छह माह पूर्व बारेसांढ जंगल से पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के निर्देश पर लायी गयी हाथी के बच्चे राखी को देखा. उसके साथ सेल्फी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola