शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ी

Published at :06 Aug 2013 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ी

लातेहार : सावन माह की दूसरी सोमवारी पर भगवान शिव के जलाभिषेक को लेकर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा. बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से ही भक्तों की कतार लगी थी. काफी संख्या में महिला–पुरुषों ने यहां जलाभिषेक किया. लघु सिंचाई विभाग […]

विज्ञापन

लातेहार : सावन माह की दूसरी सोमवारी पर भगवान शिव के जलाभिषेक को लेकर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा. बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से ही भक्तों की कतार लगी थी. काफी संख्या में महिलापुरुषों ने यहां जलाभिषेक किया.

लघु सिंचाई विभाग स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर, जुबली चौक, बिजली ऑफिस मंडल कारा स्थित शिव मंदिर में भी जलाभिषेक किया गया. रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बाजारटांड़ स्थित शिव मंदिर में भी शिव भक्तों ने जल चढ़ाया.

महिला कांवरियों ने किया जलाभिषेक : एनएच-75 पर दुमुहान शिव मंदिर में महिला कांवरियों ने जलाभिषेक किया. करीब 20 महिलाओं का जत्था औरंगा नदी से जल लेकर 14 किमी की दूरी तय कर दुमुहान शिव मंदिर पहुंचा भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

मनिका/महुआडांड़ : दूसरी सोमवारी पर कई शिवभक्तों ने दुमुहान स्थित नदी से कांवर में जल उठा कर दुमुहान एवं मानिकडीह स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया. इसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी.

महुआडांड़ प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न शिव मंदिरों एवं टांगीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से भक्तों की कतार लगी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola