नरेंद्र अध्यक्ष व संतोष बने सचिव

लातेहार. शहर के राजकीयकृत उच्च विद्यालय के सभागार में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया. पर्यवेक्षक के रूप में प्रमंडलीय सचिव राजेंद्र प्रसाद व संयुक्त सचिव झारखंड विश्वनाथ दुबे उपस्थित थे. अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय व सचिव संतोष कुमार पासवान को बनाया गया. जबकि उपाध्यक्ष सुकृता कुजूर, अर्जुन प्रसाद, मुंद्रिका प्रसाद, […]
लातेहार. शहर के राजकीयकृत उच्च विद्यालय के सभागार में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया. पर्यवेक्षक के रूप में प्रमंडलीय सचिव राजेंद्र प्रसाद व संयुक्त सचिव झारखंड विश्वनाथ दुबे उपस्थित थे. अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय व सचिव संतोष कुमार पासवान को बनाया गया. जबकि उपाध्यक्ष सुकृता कुजूर, अर्जुन प्रसाद, मुंद्रिका प्रसाद, निजामुद्दीन अंसारी, संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार, राजकुमार साव, विजय कुमार, देवनाथ महतो, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, संगठन सचिव वृजकिशोर तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा, परीक्षा समिति सचिव मृदुला मिंज, प्रमंडल संचालन समिति सदस्य अनिल कुमार पासवान व महाकांत झा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय को बनाया गया. बैठक में पलामू माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिशिर कुमार झा, सचिव सतीश कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष रोहित तिवारी व संरक्षक गिरेंद्र शुक्ल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




