आधार कार्ड बनवाने आये कई लोगों को बैरंग लौटना पड़ा

Published at :08 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने  आये कई लोगों को बैरंग लौटना पड़ा

लातेहार : लातेहार प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों को गुरुवार को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. कई बार तो लोगों ने हंगामा करना भी शुरू कर दिया था. लेकिन प्रखंड कार्यालय के सुरक्षा बलों ने उन्हें शांत कराया. ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार एवं गुरुवार को आधार […]

विज्ञापन

लातेहार : लातेहार प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों को गुरुवार को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. कई बार तो लोगों ने हंगामा करना भी शुरू कर दिया था. लेकिन प्रखंड कार्यालय के सुरक्षा बलों ने उन्हें शांत कराया. ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार एवं गुरुवार को आधार कार्ड बनाया जाता है.

लेकिन गुरुवार को ऑपरेटर तीन घंटे विलंब एक बजे पहुंचा. तब तक वहां तकरीबन चार सौ ग्रामीणों की भीड़ जमा हो चुकी थी. ऑपरेटर के नहीं आने के कारण लोग हल्ला करने लगे. ऑपरेटर के देर से आने के कारण सैकड़ों ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा. ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालयों मंे आधार कार्ड बनवाने की मांग उपायुक्त मुकेश कुमार से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola