शिक्षा से ही समाज का विकास संभव, कुरीतियों को मिटायें : रंजन पासवान

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव, कुरीतियों को मिटायें : रंजन पासवान
बारियातू़ प्रखंड के गोनिया पंचायत स्थित छाताबर टोला में गुरुवार को खरवार-भोगता समाज विकास संघ की बैठक हुई. विनोद गंझू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ भोगता और विधायक प्रतिनिधि योगेंद्र गंझू उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. शिक्षा और नशामुक्ति पर जोर : मौके पर थाना प्रभारी रंजन पासवान ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए बच्चों को बेहतर शिक्षा से जोड़ना अनिवार्य है. उन्होंने युवाओं से महापुरुषों के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया. वहीं, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ भोगता ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे के दलदल में फंस रहा है, जिसे रोकने के लिए नशामुक्ति अभियान तेज करना होगा. बैठक में सामाजिक एकजुटता बढ़ाने, जाति गणना में सही आंकड़े दर्ज कराने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने पर विस्तृत चर्चा की गयी. सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन : इस दौरान पेसा कानून से संबंधित जानकारियां साझा की गयीं. बैठक के अंत में समाज के युवाओं और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसे लोगों ने खूब सराहा. मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर गंझू, अशोक भोक्ता, रवि गंझू, रूपलाल गंझू, गणेश गंझू, पंचम गंझू, गौरी शंकर गंझू, चिंतामणि गंझू, नीमा देवी, भगिया देवी, गुड़िया देवी, नरेश गंझू, राजेंद्र गंझू सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




