संभाग स्तरीय कुश्ती में लातेहार नवोदय के पहलवानों का जलवा, जीते 9 स्वर्ण

संभाग स्तरीय कुश्ती में लातेहार नवोदय के पहलवानों का जलवा, जीते 9 स्वर्ण
लातेहार. जवाहर नवोदय विद्यालय के सांस्कृतिक कला केंद्र में आयोजित 17वीं संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया. इस प्रतियोगिता में पटना संभाग के तहत आने वाले झारखंड और बिहार के 85 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया. मेजबान नवोदय विद्यालय लातेहार के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के आधार पर लातेहार के 9 प्रतिभागियों सहित कुल 25 बच्चों का चयन राष्ट्रीय खेल के लिए किया गया है. समापन समारोह का शुभारंभ कक्षा नवम की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और नृत्य से हुआ. मुख्य अतिथि सह प्राचार्य रामायण पासवान ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सदर अस्पताल की ओर से नर्स पूनम कुजूर के नेतृत्व में खिलाड़ियों के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था की गयी थी. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक धीरेंद्र कुमार ने किया. मौके पर सुमंत कुमार साव, वर्षा कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, सुखराम भगत, मंजू झा समेत कई शिक्षक व खिलाड़ी उपस्थित थे. स्कूलों में संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
हेरहंज. झारखंड शिक्षा परियोजना लातेहार के निर्देश पर प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में गुरुवार को स्कूल रूआर-2026 के तहत प्रखंड स्तरीय उन्नमुखीकरण बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बी़डीओ अमित कुमार ने की. बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र की योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी. बी़डीओ ने कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है. बैठक में शिक्षकों ने अपनी चुनौतियां साझा कीं और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की मांग रखी. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए हर संभव सहयोग किया जायेगा. मौके पर उपप्रमुख विजय उरांव, मुखिया फूलदेव सिंह, सीआरपी संजय प्रसाद सहित काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




