बारियातू में लगेगी टोमैटो प्रसंस्करण इकाई

Published at :07 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
बारियातू में लगेगी टोमैटो प्रसंस्करण इकाई

उपायुक्त ने शुरू की पहलप्रतिनिधि, लातेहारजिले के बारियातू प्रखंड में टोमैटो प्रसंस्करण इकाई लगेगी. उपायुक्त मुकेश कुमार ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है. बारियातू प्रखंड में टमाटर की पैदावार काफी होती है. यहां से टमाटर झारखंड व बंगाल की विभिन्न मंडियों मंे भेजा जाता है. लेकिन बिचौलियों के कारण किसानों को टमाटर का […]

विज्ञापन

उपायुक्त ने शुरू की पहलप्रतिनिधि, लातेहारजिले के बारियातू प्रखंड में टोमैटो प्रसंस्करण इकाई लगेगी. उपायुक्त मुकेश कुमार ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है. बारियातू प्रखंड में टमाटर की पैदावार काफी होती है. यहां से टमाटर झारखंड व बंगाल की विभिन्न मंडियों मंे भेजा जाता है. लेकिन बिचौलियों के कारण किसानों को टमाटर का उचित मूल्य नहीं मिल पाता. बिचौलियों द्वारा किसानों से काफी कम मूल्य पर टमाटर खरीद कर मंडी के व्यापारियों को ऊंचे दाम पर बेचा जाता है. इस कारण किसान वास्तविक लाभ से वंचित रह जाते हैं. उपायुक्त ने किसानों को बिचौलियों से मुक्त कराने एवं उन्हें टमाटर का उचित मूल्य दिलाने के लिए टोमैटो प्रसंस्करण इकाई लगाने की दिशा में पहल की है. इसके तहत किसानों को कई प्रशिक्षण दिये जायेंगे. उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय किसान व महिला समूहों से सुझाव मांगा जा रहा है. टमाटर के मौसम में उक्त प्लांट में टोमैटो सॉस, जैम, केचअप आदि उत्पादन के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. अन्य मौसमों में आचार, पापड़ समेत अन्य घरेलू उत्पादों के संबंध में प्रशिक्षण सह उत्पादन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola