लातेहार : ओझा-गुणी के संदेह में मार डाला

Published at :22 Jul 2013 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
लातेहार : ओझा-गुणी के संदेह में मार डाला

मनिका (लातेहार) : मनिका के जुंगूर गांव में ओझा–गुणी का आरोप लगा कर विष्णु उरांव (40) की हत्या कर दी गयी. मृतक की पत्नी बौनी देवी के बयान पर मनिका थाना में संतोष उरांव, लालमनी उरांव समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने संतोष व उसकी मां लालमनी देवी को […]

विज्ञापन

मनिका (लातेहार) : मनिका के जुंगूर गांव में ओझागुणी का आरोप लगा कर विष्णु उरांव (40) की हत्या कर दी गयी. मृतक की पत्नी बौनी देवी के बयान पर मनिका थाना में संतोष उरांव, लालमनी उरांव समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुलिस ने संतोष उसकी मां लालमनी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तीन आरोपी चंदवा थाना क्षेत्र के बताये जा रहे हैं.

अस्पताल में दम तोड़ा : विष्णु उरांव की पत्नी बौनी देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार तड़के 2.30 बजे पांच लोग उनके घर पहुंचे. कहा कि संगठन में उसके पति के खिलाफ शिकायत आयी है, उसे ले जाने आये हैं. वे लोग विष्णु को घर से कुछ दूरी पर ले गये धारदार हथियार से वार कर दिया.

उसे मरा समझ कर सभी भाग गये. विष्णु घायल अवस्था में घर पहुंचा. परिजनों ने उसे तत्काल मनिका अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि, संतोष उरांव अक्सर कहा करता था कि चाचा विष्णु उरांव के कारण ही उसकी मां लालमनी देवी कई वर्षो से बीमार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola